इस देश में कई देश रहते हैं !

इस देश में कई देश रहते हैं,
एक को उत्तर, एक को दक्षिण,
एक को पश्चिम, और
एक को उत्तर पूर्वी भारत कहते हैं!

सबसे अनोखा दक्षिण भारत लगता है,
प्रेम सद्भाव और आदर से रहता है,
जहाँ संस्कृति नंगापन से दूर है,
बड़े बड़े लोगों में भी,
जमीं से जुड़े रहने का दस्तूर है !

उत्तर पूर्वी देश के लोग,
मासूम और विदेशी लगते हैं,
फ़ैशिन में आगे, रस्मों में अलग
भोजन अनोखे, लोग खाते हैं धोखे !

उत्तर भारत के लोग,
काऊ बेल्ट कहलाते हैं,
देश की संसद में, वही छाते हैं।
उत्पात मचाते हैं, नेता कहाते हैं,
देश की जीडीपी को नीचे गिराते हैं!
धर्म और पाखंड से सबको लड़ाते हैं,
कुर्सी की खातिर कुछ भी कर जाते हैं ।

पश्चिम भारत के लोग,
व्यापार के धनी हैं,
दुनिया को धन्धा सिखाते हैं,
धंधा कैसा भी हो,
सब आज़माते हैं।
धनी होते हैं, धन के गीत गाते हैं!

सोचो ये सब अलग होते,
कैसा होता मंजर,
कौन होता आगे,
किसके हाथों में होता ख़ंजर?

: बिहारी चौपाल
: १६ मई २०२६ !

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑