माना की सब झूठ का शहर है

माना की सब झूठ का शहर है
———————————-
जिनको सहूलियत है सोहबत है
पैसों की ताक़त की रुतबे की
उनके लफ्ज़ बड़े सलीक और
झूठ में तराशे से होते हैं.

जो फ़कीर है उसके पास
जलालत है ज़मीर है फक्र है
तीखी जुबां और कडवे बोल
लेकर झूठ के बियावान में
अकेले दरदर में भटकते हैं.

जो ऊँचे ओहदे पे होकर तुम
सच को तोड़ने मरोड़ने जोड़ने
का हर विकल्प पाते हो.
परदे के पीछे सच का थप्पड़ खाकर
सामने झूठ पहन इतराते हो.

आत्मा मरती नहीं अमर है
माना की सब झूठ का शहर है
पर ये जहर पीकर दर्द से
बिलबिलाओगे तुम
कभी ना कभी सच से हारकर
कुछ तो अंतरात्मा की
सुन पाओगे तुम,

तभी रामराज्य होगा
तभी तेज़ का साम्राज्य होगा !
——————————

Copyright@ Arun Bharti

इम्तिहान लेती रहो

वो मुझे कसम देती हैं सच बोलने की

और खुद ही वक़्त पे बिखर जाती हैं.
ना भूलेंगे ये वादा देती हैं.
अगले ही पल मुकर जाती हैं.
सजदा करू मैं उनका ये आस रखती हैं.
बेवफा होकर भी मुझसे प्रेम का विश्वास रखती हैं.
नशे की हालत में समझ बैठी हैं.
कोई भी करवट मोड़ दे इतनी वो ऐठी हैं.
सनम तुम्हे बेवफा कहें,बेअकल कहें या कहें बदतमीज़.
इम्तिहान लेती रहो देंगे वफ़ा का,तुम हो ही अज़ीज़.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑