प्रेरणादायक कविताये

जब नाव जल में छोड़ दी
तूफ़ान ही में मोड़ दी
दे दी चुनौती सिंधु को
फ़िर धार क्या मझधार क्या ??

……………………………

वह प्रदीप जो दिख रहा है
झिलमिल दूर नही है
थक कर बैठ गए क्यों भाई
मंजिल दूर नही है .

………………………….

जो बीत गई सो बात गई
माना वह बेहद प्यारा था
जो डूब गया सो डूब गया
अम्बर के आनन को देखो
क्या अनगिन टूटे तारो पर
कब अम्बर शोक मनाता है

………………………….

खोता कुछ भी नही यहा पर
केवल जिल्द बदलती पोथी
जैसे रात उतर चांदनी
पहने सुबह धुप की धोती .

……………………….

यह अरण्य झुरमुट जो काटे, अपनी राह बना ले
कृतदास यह नही किसी का जो चाहे अपना ले
जीवन उनका नही उधिस्थिर जो उससे डरते हैं
ओ उनका जो चरण रोप निर्भय होकर लड़ते हैं .

………………………

सूरज हूँ जिंदगी की रमक छोड़ जाऊंगा
मैं डूब भी गया तो सबक छोड़ जाऊंगा

…………………………..

कोिशश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है.
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है.
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है.
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में.
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो.
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्श का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम.
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.

->By Harivansh Rai Bachchan

…………………………………….

कुछ लघु कवितायें

**************************

प्रेम निमंत्रण

यह प्रेम निमंत्रण करता हूँ
ये सजनी तुम स्वीकार करो
पनघट को छोड़ राधा आवो
इस मुरारी से श्रृंगार करो
इस प्रेम पुंज की लौ को आवो
हम मिलकर कुछ तेज करें
यह प्रेम दिवस है आवो
हम मिलकर प्रेम अनंत हरें.

*************************

रूप रंग

इन्द्रधनुष ने सातों रंग दीए
चंदन ने सुगंध दी देह को
और परियों सा रूप लिए
मेरी महबूबा जमीं पर आई
ऐसा रूप जिसे देख कर
ना जाने कितने कलमें पढ़ दीए जायें
फ़िर भी न जाने क्यों ऐसा लगता है
जैसे बात अभी अधूरी है ….

***************************

मेरा चरित्र

यह चरित्र है मेरा कलंक में सना
न जाने कौन से मिटटी से मैं बना
हर बार सोचता हूँ अब पाक हो जाऊँ
पागल उस ने बनाया कैसे मैं सजाऊं
वो माफ़ करदे मुझको तक़दीर बदल लूँ
कालिख में पुती ये तस्वीर बदल लूँ

*****************************

मेरी माँ की ममता

मेरी माँ की ममता
===========
वही मेरी जिंदगी हैं, वही मेरा आशियाना हैं
उनके बिना कैसा जीना कैसा मर जाना है
दीपक की तरह जलती है वो, रौशन होता है मेरा जहाँ
वही है मेरी धरती, वही है मेरा आस्मान
उनके जलने से रौशन होता हूँ मैं
उनके सुगंध से महकता हूँ मैं
उनको पौधा ख़ुद को फूल कहता हूँ मैं

अब यही एक आस है कुछ कर दिखाना है
उनके लिए बहुत जी लिया अब मर दिखाना है

रचनाकार : अरुण भारती ” घायल परिंदा “

बांसुरी चली आवो

बांसुरी चली आवो
स्नेह ही निमंत्रण है
शब्द शब्द दर्पण है
प्रेम की एक प्रेरणा है
एक यही विश्वास है

उस परी की प्रेरणा है
सुर सजाता जाता हूँ
छबि है उसकी अनोखी
हर तान छेड़ जाता हूँ

बांसुरी को होठ की तलाश है
मोरनी को बादलों की प्यास है

है अमर यह प्रेम
मैं इसका निमंत्रण करता हूँ
बस तुम्हारे प्रेम पर मैं
प्राण अर्पण करता हूँ

तुम न आई आज सजनी
सुर सजा ना पाउँगा
शब्द साथ छोड़ देंगे
गीत गा न पाउँगा
रचनाकार : अरूण भारती ” घायल परींदा

Proud Facts That You Should Know about BIHAR

Did you Know ???
============

Bihar has more number of Literate than Kerala and Tamil Nadu combined?

Bihar has more number of Graduate than Andhra Pradesh and Kerala combined?

More Biharis are doctors than Punjab and Gujarat combined?

Bihar has produced more number of IAS officer than Kerala,Karnataka, Tamil Nadu , Andhra and Gujarat combined?

More Biharis are bank probationary office than any other state?

More Biharis are in IIT compare to Maharashtra and Gujarat?

Murder rate in Bihar is half of murder rate in Mumbai?

Rape in Bihar is 1/10th of Delhi?

Number of people killed in Bihar in communal violence is 1/75 th of Gujarat?

Naxalites in Bihar have killed less people than in Andhra Pradesh?

Bihar produces more wheat than Punjab?

Bihar is only large state where no farmer committed suicide?

More Bihari Girls complete Graduation than Kerala

Thats Bihar ..
spread the truth.. dont carried away with gossip.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑