कैसे मिटावोगी इतने साक्ष्य तुम

मेरे यादों के पुख्ता दस्तावेजों को,
बड़ी ही सतर्कता और सफाई से ,
समूचा ही जला देना.

एक कतरा भी मिला उस साक्ष्य का,
जिसमें लिखे हैं हमारे अनमोल अन्तरंग लम्हें,
पेश कर दूंगा भरी महफ़िल में,
और तुम्हारे रेशमी से गाल पे दरार आएगी गुलाबी ,
चेहरे की रंगत यूँ उड़ेगी,
जैसे पखेरू प्राण.

समय की  छाती पर जो निशानी छोड़ते हम ,
जब ओ बनकर साक्ष्य आती,
सरहदों में दरारे पड़ जाती है ,
इंसानियत हैरान होती है ,
तुम्हारा कृत्रिम चेहरे का रंग रोगन,
क्या फिर साक्ष्य को झेल पायेगा ??

फिर भी तुम कोशिश करना उनको मिटाने की,
चाँद ने पखवाड़े बदले हमने देखे साथ साथ ,
तारो की श्रृंखलाएं अपना गणित बदल कर कई आकार ली,
हमने देखे साथ साथ ,
मेरे रोम रोम कितने अरमान से अंगडाई लिए ,
ओ तुम्हारी भीनी सी छुवन का असर था.

कैसे मिटावोगी इतने  साक्ष्य तुम,
कैसे बचोगी अपनी लालिमा के बिखरने पे,
फिर भी कोशिश करना सतर्कता से.
(Holy~Devil) 4th MAY 2010

Photos Published

Recently a Guy from a News paper named “Financial Chronicle” called me for the permission to publish Photographs of me and my friends. He visited my Orkut profile and then followed this blog which has an article about my life during stay in IIT Kharagpur @ Patel Hall.

Article is : Patel Hall-DTE(IIT Kharagpur): Lovely memories

https://arunbharti.wordpress.com/category/iit-kharagpur/

Though the article has few of our pictures in very compromising positions but i was more than happy to get published.

I asked my friends whose semi-Nude pictures were to be published. With little apprehension they agreed and pictures got published.

The article is based on Campus life ,especially life on an IITian. Inspired by the movie “3-Idiots ” and finding all the fun in our campus life they published the article.

I wrote an email to all my friends saying this :

Hi
I would like to share with you this Copy of Financial Chronicle. The” RAOR ” section of the news paper published an article based on IITians Life and has pictures only contributed by me.

Published date and location: 15 Jan 2010,  Mumbai/Delhi/Bangalore/Chennai

Last line of article has my name and details. I find that cool and am happy to share with you.

The name of the frinds who are in this picture are :

Sumit Kumar Mechanical, Sridhar Bollam Electrical, Rupesh Kumar Naval architecture , Rohit Kumar Mathematics and Computing and then Me Electrical.

Enjoy

Details are here :

e Paper : Financial Chronicle

Published date : 15 Jan 2010,  Mumbai/Delhi/Bangalore/Chennai

See the ROAR page of this newspaper.

Also look @ http://e.mydigitalfc.com/DCF/DCF/2010/01/15/index.shtml

Regards,

Holy~Devil


Mood Swings in “poetry”

Coping with this fast paced corporate life has been very difficult  for me since June 2008 . That is the month when i joined my first company as an associate. This job life is taking toll on my creative abilities. I have reduced myself from writing long poems to these few liners. They represent my mood swing and emotion. So is the title of this article.
————————–
हर कदम पर मौत की जिंदगी से लडाई है
परन्तु, जिंदगी ने जूझने की हिम्मत पाई है
अरमानो का न गल जाने दो फिसलन के डर से
असमान का कहो ऊँचा हो ले बाधाएं हटे डगर से

————————————-
उन कोमल सांसों की बिछुड़न,  उन चंचल नयनों का हसना
उन महके गेसुओं का सावन, बलखाती कटी का लचकना
भूल न पाऊं फिर भी, जीने की एक हसरत दे भगवन…
—————————————
क्यूँ विचलित कर जाती हो , जब एकाग्रचित हो मैं स्वप्न बुनता
प्रेम-पथिक बन जाने का या जग को सुखद बनाने का ,
इस भंवर जल में तुमको ढूंढ़ता या फिर जग की तृष्णा को !
—————————————-
इन अखियों के असुवन में, मेरे घर की बगिया सींच गयी .
हे शीतल बयार जरा उनको बता, मेरे इश्क में इतनी तरावट है !
———————————-
हम इश्क से महरूम भी न रहे , हम इश्क से महफूज़ भी न रहे
इस नाचीज़ की पारो भी देहरी लाँघ कर आई थी कभी
मेरी सभ्यता की बेबसी को भांप ओ चली गयी
अब इस मजबूर को चंद्रमुखी की तलाश है !
————————————-
प्यार मुझको फूल से भी , प्यार मुझको शूल से भी /
फूल से अभिसार हो रहा, शूल से तकरार है /
एक फूल है आज देखी, उससे भी आँखें चार हैं /
कौन जाने , लोग कह दें , कैसा ये व्याभिचार है ?
—————————————
मुझे क्या पता था ?
गजल तो जुल्फें सवारतीं हैं ,
तराने तो धड़कन गुनगुनाती हैं
अफसाने तो नैनो की भूलभुलैया में बुनते हैं
मकड़ी के जाले से भी उलझे से
पर राधा कृष्ण के प्रेम से सुलझे से !
—————————————

Cheers,

Holy~Devil

तनखा

तन खा कर तनखा मिलती है,तनखा को तन खा जाता है,
तनखा जब कर में आती है,तन खा से मन अन खा जाता है.

तनखा के मिलने से पहले,अधिकार आरक्षित होते हैं,
कर्तव्य आहें भरता है,आश्वास्सन बाधित होते हैं .

तनखा के कर में आते ही,मांगों की पुकारें आती हैं,
मांग न हो पातीं पूरी,पुकारें तन खा जाती हैं .

तनखा वह श्रम की खेती है,सीमित बोऒ सीमित काटो,
इस मासिक फसल के कटते ही,प्रसाद सा सबको बांटो.

नववर्ष की पावन बेला पर,पत्नी ने की कुछ फरमाइस,
चलो पिया तुम हमें दिखा दो, फूल बाग में लगी नुमाइश.

जब से बजट हुआ है घोषित,कभी न की कोई फरमाइस,
कल शादी की वर्षगांठ है,करो पिया तुम पूरी ख्वाइस .

राजदूत से जाना होगा,मेघदूत में खाना होगा ,
प्रेमनगर का पान चबाकर,प्रेम दूत बन जाना होगा.

पेंग बढ़ाकर झूले होंगे, आसमान को छूते होंगे,
ऊंचा वाला झूला झूलेंगे,क्षण भर को दुखड़े भूलेंगे.

कुआं मौत का देखेंगे हम,उड़ता हुआ धुआं देखेंगे,
चारो ओर हों खेल तमाशे,बैठ खायेंगे चाट-बतासे.

पंजाबी एक सूट सिला दो,हाई हील का बूट दिला दो,
जयपुर वाला लंहगा ले दो,सस्ता नहीं कुछ मंहगा ले दो.

पप्पू की जिद पूरी कर दो,ले दो,दो पहिये की गाड़ी,
कब से आस लगाये हूं मैं,पिया दिला दो सिल्क की साड़ी.

कल शादी की वर्षगांठ पर,मुझको क्या दोगे उपहार,
या फिर मुझको बहला दोगे,डाल गले में बाहों का हार.

बन्द करो अपनी फरमाइस,ना जाना है हमें नुमाइस,
जितनी पूरी करते आओ,उतना बढ़ती जाती ख्वाइस.

नयावर्ष हैं वही मनाते,जिनका साल गया उन जैसा,
वर्षगांठ हैं वही मनाते ,जिनकी गांठ में होता पैसा.

अपनी तो है श्वेत कमाई,दो नंबरी मत बात करो तुम,
चादर से मत पैर निकालो,आडंबर की मत बात करो तुम.

लक्ष्मण रेखा सी बंधी हुई, है मेरी तनखा सीता .
मत आमंत्रण दो मंहगे रावण को,अपहृत हो जायेगी सीता.

प्यार भाव वाचक संज्ञा है,एहसासों की पावन गंगा है,
मत आंको इसे उपहारों से,दूषित होगी मनभावन गंगा है.

मेरे पास न सोना-चांदी,न है धन खान रतन ,
मैं तो केवल प्रेम पुजारी,अर्पित तुझ पर निर्मल मन.

कोई भौतिक चाह नहीं है,न मन में कोई और लगन,
बस यही कामना ईश्वर से,साथ रहें हम जनम-जनम.

अंतिम बात तुम्हें समझाता,ओ मेरे दिल की रानी ,
याद रखो तुमजयकी बानी,उतना उतरो जितना पानी.

 Credit: By Some Writer

इंजीनियर वो है

इंजीनियर वों हैं
जो अक्सर फसता है
साझात्कर के सवाल मे
बड़ी कम्पनी के जाल मे
बासँ और कलाइँट के बवाल मे,
इंजीनियर वो हैं,
जो पक गया है,
मीटिंग की झेलाई मे,
सबमिसन की गहराई मे,
टीमवर्क की चटाइँ मे
इंजीनियर वो हैं,
जो लगा रहता है,
सिडुयुल को फिसलाने मे
टार्गेट्स को खिसकाने मे
रोज़ नए नए बहाने बनाने मे
इंजीनियर वो हँ
जो लंच टाइम मे ब्रेंकफास्ट लेता है
डिनर टाइम मे लंच करता है , और
कोम्मुटेशन के वक्त सोया करता है
इंजीनियर वोह है
जो पागल है
चाय और समोसें के प्यार मे
सिगरेट के खुमार मे
बँढ्वाचिंग के विचार मे
इंजीनियर वो है
जो खोया है
रिमान्ड्र्सँ के जवाब मे
न मिलने वाले हिसाब मे
बेहतर भविष्य के ख्वाब मे
इंजीनियर वो है
जिसे इंतज़ार है
वीकएंड नाइट पर धूम मचने का
बॉस के छूटी पर जाने का
इन्क्रीमेंट की ख़बर आने का
इंजीनियर वो हँ i
जो सोचता है
काश पढ़ाई पर ध्यान दिया होता
काश टीचर से पंगा न लिया होता
काश इश्क न किया होता

Credit: Mail Forwarded

तुम्हारी बहुत याद आती है

दीपक के लौ की तरह,
झिलमिलाती , टिमटिमाती
अंधेरी घनेरी रातों में
तुम्हारी बहुत याद आती है ।

ये कायनात सारी घुप्प अंधेरे में
चुप-सी रहती है,
केवल बैताल-सी साँय-2 कर हवा  चलती है  ,
कभी-कभी—–

मखमली-सी सेज पर ठंडी-बासी  सी,
मुर्दानगी छायी रहती है ।
इस तन्हाई में करवट बदलते-2
मेरी कमर मुझसे रुठ-सी गयी है ।

पहले कितना अच्छा लगता था
जब यही मेरी प्यारी कमर
नितांत एकांत में, तुम्हारी कमर से
अठखेलियाँ किया करती थी ।
हमारे- तुम्हारे उन्मुक्त तरंगों को
महकती सासों को एक करती थी ।

वही कमर अब बेगानी हो गयी है,
उसने थिरकना भी छोड. दिया है ,
अब मचलती भी नही,
खामोशी-से खिझकर
मेरी तन्हाई पर वह भी
मुँह फेर लेती है,
और मुझ पर हँसती है ।

कभी-2 मुझे लगता है
मेरी कमर ही मेरी फतह पर जश्न मनाएगी

सुबह को उठता हूँ तो
तुम्हारा रात में न होना
आर-पार तक चीर जाता है ।


यूं तो बालकनी कि खिडकी से झाकनें पर,
बाहर बहुत ही रेलम-पेल नजर आता है,
लोग भागते से नजर आते हैं ।
पर, तुम्हारे न होने से ,चारों तरफ,दर्द भरी तन्हाई का,
कुहासा दिन रात नजर आता है ।

सुबह से शाम यूं ही मायूसी में
बरसाती पानी की तरह उदास बित जाता है ।
फिर वही रात की नीरस खामोशी
काट खाने दौडती है–

सोचता हूँ इस तन्हाई में कुछ नज्म गाऊँ
पर, दिल रो-2 कर दर्द भरे नगमें
गुनगुनाने लगता है ।

कभी-2 सपने में बडबडाने लगता हूँ-
देखता हूँ,तुम्हे खिंच कर ले जा रहा है कोई
मुझसे दूर, बहुत दूर–
मैं हडबडाकर उठ बैठता हूँ,
तो फिर वही ठँडा बिस्तर
वही भयानक खामोशी ।

पहले तुम जब मिलती थी तो,
मेरी आँखें खुशी से बरस उठती थी
अब तो उनसे खुन टपकता है ।
मेरे अंतर में जो घाव है
वह जब बजबजाकर रिसने लगता है
तो,मेरा दिल चित्कार उठता है

मुझे मेरे दिल का रोना, कराहना
और धडकन का काँपना-थऱथऱाना
साफ सुनाई देता है ।
अब तक तो तुम्हारे इंतजार की परीक्षा में,
मैं पास होता रहा–
गर अब परीक्षा लोगी,
तो हार जाऊँगा …

मुझे इन तन्हाईयों  से कोई सारोकार  नहीं
अब तुम आ जाओ……
क्योंकि,तुम्हारी बहुत याद आती है !

Regards,
Holy~Devil

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑