एक मुफ्त की सलाह

एक मुफ्त की सलाह !

देखिये, मोदी को आना था। वो आ गये। उनकी सेना उनका राग गाती है। उनके विरोधी उनको गरियाते हैं। लेकिन 2024 तक उनकी सरकार है। केजरीवाल को आना था वो आ गए। उनके समर्थक और उनके विरोधी लड़ते रहेंगे। वो 2025 तक रहेंगे। इस तरह इन 5 सालों में कई चुनाव और मुद्दे आयेंगे जो आपको लड़ने और बिजी रहने का मौका देंगे। आप कितना भी गाली गलौज कर लीजिये इस सच को आप मिटा नहीं सकते कि 2025 तक तो इनका आप कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

अभी 2020 शुरू हुआ है। 2025 में 5 साल है। आपके रिज्यूम पर 5 साल में क्या क्या बदला यह तय करेगा आपके और आपके प्रियजनों का भविष्य। आपका रिटायरमेंट तय करेगा, आपका बैंक बैलेंस तय करेगा। 5 साल बहुत लंबा समय होता है। इसमें आप USA से MBA और PhD कर सकते हैं, UPSC निकाल कर अधिकारी बन सकते है। एक स्टार्टअप स्टार्ट कर करोड़पति बन सकते हैं। आपका नन्हा सा बच्चा 5 साल में बहुत समझदार और बातूनी बन सकता है।

इतना कुछ हो सकता है। लेकिन एक बात यह भी तय है कि सोशल मीडिया का राक्षस आपको चैन से रहने नहीं देगा। लड़ने से कोई फायदा नहीं। फेंकू तब भी फेंकेगा, केजरीवाल को 5 साल बाद भी आतंकवादी ही बोला जायेगा और राहुल गाँधी को तब भी पप्पू ही कहा जायेगा।

राजनीति में 5 साल 5 महीने जैसा भी नहीं होता। लेकिन आपके और मेरे जैसे लोगों के जीवन में 5 साल एक सुनहरा काल हो सकता है।

अब आप ये कहेंगे कि इतना बढिया ज्ञान दे रहे हो तो खुद क्यों नहीं चुप होते। तो मित्रों, मेरे अंदर लिखने का कीड़ा है। मुद्दे पर लिख लूं तो आध्यात्मिक सुख मिलता है। मेरा मकसद राजनीति में जाना नहीं है। उसके लिये गिरना पड़ता है। मेरे पैर मजबूत हैं और कमर अकड़ू है। ना मैं गिर सकता हूँ और ना झुक सकता है।

मैं अपना रिज्यूम और बैंक बैलेंस अच्छा करने में लगा रहता हूँ। मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर भी थोड़ा पोलिटिकल है। इसलिए रोक नहीं पाता और लिख देता हूँ। कुछ बदलेगा इससे उम्मीद कम है। लेकिन मन को शांति मिलती रहेगी।

तेज हवा से लड़ना है तो अकड़ कर रहना पड़ेगा।

आपको तय करना है कि 2025 तक आप अपने को कहाँ झोंक कर रखते हैं। यहीं सोशल मीडिया पर लड़कर या कुछ अच्छा काम कर के !

— Arun Bharti

#ArvindKejriwal #RahulGandhi #Narendramodi #Election #DelhiElection #StateElection #Future #BankBalance #MBA #UPSC #PhD

http://www.khamoshdariya.com

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑