भाजपा और महाराष्ट्र

राज्यपाल का नाम शादी राम घरजोडें कर दीजिये। और इस वाले के तो नाम में ही भगत सिंह होशियारी है। बन्दा रात भर जग कर अपनी वफादारी निभाया है। कब राष्ट्रपति शासन हटा, कितनी संख्या दी भाजपा ने कुछ पता नहीं। और सुबह तड़के शपथ ग्रहण भी हो जाता है। कमाल की ललक है राज्यपाल महोदय की।

यदि नीचे गिरने का और घटिया होने का बेंचमार्क आपको तय करना है, तो जिन जिन राज्यों में 2014 के बाद चुनाव हुवे हैं, वहाँ भाजपा ने कैसे कैसे सरकार बनाई है यह देख लीजिये। और महाराष्ट्र में तो खैर सुवर गाह हो गया। लोकतंत्र का ऐसा मजाक, घिनौना नाच और जनता का ऐसा मजाक शायद ही आजतक उड़ा हो। इससे घिनौना और क्या होगा यह आने वाला समय बतायेगा।

CBI, ED, इनकम टैक्स और चुनाव आयोग के गले में पट्टा डाला जा चुका है। सरकार बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला लटका रहेगा। वहाँ भी लिखा हुआ है मैं भी चौकीदार। मामला कभी फायदे का नहीं रहेगा।और नेता लोग साफ सुथरा होते नहीं। यही कमजोर नस है। इसको जम कर दबाया जा रहा है। भाजपा अब अफगानिस्तान तक में सरकार बना लेगी। यह तय मानिये।

#BJP #Congress #NCP # Corruption #LowestDemocracy #Modi #AmitSah

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑