कुछ लघु कवितायें

**************************

प्रेम निमंत्रण

यह प्रेम निमंत्रण करता हूँ
ये सजनी तुम स्वीकार करो
पनघट को छोड़ राधा आवो
इस मुरारी से श्रृंगार करो
इस प्रेम पुंज की लौ को आवो
हम मिलकर कुछ तेज करें
यह प्रेम दिवस है आवो
हम मिलकर प्रेम अनंत हरें.

*************************

रूप रंग

इन्द्रधनुष ने सातों रंग दीए
चंदन ने सुगंध दी देह को
और परियों सा रूप लिए
मेरी महबूबा जमीं पर आई
ऐसा रूप जिसे देख कर
ना जाने कितने कलमें पढ़ दीए जायें
फ़िर भी न जाने क्यों ऐसा लगता है
जैसे बात अभी अधूरी है ….

***************************

मेरा चरित्र

यह चरित्र है मेरा कलंक में सना
न जाने कौन से मिटटी से मैं बना
हर बार सोचता हूँ अब पाक हो जाऊँ
पागल उस ने बनाया कैसे मैं सजाऊं
वो माफ़ करदे मुझको तक़दीर बदल लूँ
कालिख में पुती ये तस्वीर बदल लूँ

*****************************

4 thoughts on “कुछ लघु कवितायें

Add yours

  1. Bhai sunte nahi hein……school time mein kabhi suni thee woh yaad hai……so likh diya….. 🙂

    Like

  2. Hi Arun,

    Hmmm…..rumhara last wala poem padhkar ek gana yaad aa raha hai….tu koun hai tera naam hai kya, sita bhi yahan badnam hui….kuch rit jagat ki aisi hai….. 😦

    bhai jis poem ko tum pahle wale blog se transfer kar rahe ho uska comment kahan hai? if possible uska link neche dalo fir baad mein hata dena…kyunki wish to read same cmnt too.

    Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑